बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था : 4 बजे से ओपीडी का समय, 4.20 तक कई चिकित्सक नदारद

Published by :AMIT JHA
Published at :24 Apr 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था : 4 बजे से ओपीडी का समय, 4.20 तक कई चिकित्सक नदारद

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था : 4 बजे से ओपीडी का समय, 4.20 तक कई चिकित्सक नदारद

विज्ञापन

– खाली पड़ी रही

कुर्सी व जमीन पर चिकित्सक का इंतजार करते रहे मरीज

मुंगेर

सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा दिन प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है. हाल यह है कि चिकित्सकों की मनमानी के कारण मरीज लगातार इस भीषण गर्मी में भी परेशानी का समाना कर रहे. दो दिन पहले ही सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक के निरीक्षण के दौरान ओपीडी में कई चिकित्सक और कर्मी अनुपस्थित पाये गये थे. बावजूद शुक्रवार की शाम दूसरे शिफ्ट में संचालित होने वाले ओपीडी सेवा में भी व्यवस्था पूरी तरह बदहाल दिखी. शाम 4 बजे से आरंभ होने वाले ओपीडी सेवा में 4.20 बजे तक कई चिकित्सक नहीं थे. जबकि रोगी कुर्सी और जमीन पर बैठकर चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे थे.

4.20 तक नदारद थे कई चिकित्सक

सदर अस्पताल में ओपीडी का संचालन दो शिफ्ट में किया जाता है. जिसमें पहला शिफ्ट सुबह 9 से अपराह्न 2 बजे तक होता है. जबकि दूसरा शिफ्ट अपराह्न 4 बजे से 6 बजे तक किया जाता है. शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे से आरंभ होने वाले ओपीडी में कई चिकित्सक नदारद थे. दंत चिकित्सक विभाग पूरी तरह खाली था. जहां डॉ पुतुल कुमारी और डॉ रौनक की ड्यूटी थी. जबकि आयुष ओपीडी में खाली था. इसके अतिरिक्त हड्डी विभाग में डॉ रॉबिन की ड्यूटी थी, लेकिन वे समय पर नहीं पहुंचे थे.

कहीं कुर्सी, तो कहीं जमीन पर बैठकर इंतजार कर रहे थे रोगी

इस भीषण गर्मी में वैसे ही सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी कम हो गयी है. भीषण गर्मी के बीच चिकित्सक के इंतजार में कई मरीज कुर्सी पर तो कई मरीज जमीन पर बैठकर चिकित्सक का इंतजार कर रहे थे. हलांकि पर्ची व वाइटल काउंटर समय पर खुले रहने से मरीज अपना पर्ची कटाकर वाइटल जांच करा चुके थे. कई मरीजों ने बताया कि वे लोग आधे घंटे से यहां बैठे हैं. उनके पर्ची पर जिन चिकित्सक का नाम है. वह आये नहीं है.

दो दिन पहले सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में हुयी थी कार्रवाई

सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था का आलम यह है कि दो दिन पूर्व ही सिविल सर्जन डॉ राजू और अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रामप्रवेश ने द्वारा ओपीडी का औचक निरीक्षण किया गया था. इस दौरान भी कई चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये थे. जिससे स्पष्टीकरण भी पूछा गया था, लेकिन सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण और कार्रवाई के बावजूद शुक्रवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में व्यवस्थाएं पूरी तरह बदाहल दिखी.

कहते हैं सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि अस्पताल उपाधीक्षक को ओपीडी का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जो चिकित्सक अनुपस्थित थे. उनके विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन