19. शंकर कप फुटबाल टूर्नामेंट में शीतलपुर ने फुलका को 4-1 से हराया

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
19. शंकर कप फुटबाल टूर्नामेंट में शीतलपुर ने फुलका को 4-1 से हराया

शंकर कप फुटबाल टूर्नामेंट में शीतलपुर ने फुलका को 4-1 से हराया

विज्ञापन

धरहरा गांधी मैदान फुटबाल स्टेडियम धरहरा में शुक्रवार को शंकर कप फुटबाल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल रोमांचक माहौल में खेला गया. श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा द्वारा आयोजित इस मुकाबले में एसएससी शीतलपुर और फुलका की टीमें आमने-सामने थीं. मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक केशव कुमार, विशिष्ट अतिथि हरि बल्लभ सिंह और पूर्वेंदु नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया. खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज रफ्तार और शानदार कौशल का प्रदर्शन किया. खेल के प्रारंभ के 15 वें मिनट में शीतलपुर के जर्सी नंबर 10 रोहन कुमार ने बेहतरीन एकल प्रयास से पहला गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. 30 वें मिनट में रोहन ने दूसरा गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया. दूसरे हाफ में फुलका ने वापसी की कोशिश की, लेकिन शीतलपुर की डिफेंस के आगे हर कोशिश नाकाम रही. दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में रोहन ने तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की और स्कोर 3-0 कर दिया. 15 वें मिनट में जर्सी नंबर 9 निलेश कुमार ने चौथा गोल दागकर जीत लगभग तय कर दी. फुलका को एकमात्र सफलता 25 वें मिनट में मिली. जब जर्सी नंबर 4 ओमप्रकाश ने डी-एरिया में मिले फ्री किक को गोल में बदला. अंततः शीतलपुर ने मुकाबला 4-1 से जीतकर शानदार तरीके से फाइनल में प्रवेश किया.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन