एलएलबी सेमेस्टर-5 की परीक्षा में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 6:34 PM
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने एक मात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में नामांकित सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-1, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-5 की परीक्षा सोमवार से जेआरएस कॉलेज, जमालपुर केंद्र पर ली जा रही है.
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने एक मात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में नामांकित सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-1, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-5 की परीक्षा सोमवार से जेआरएस कॉलेज, जमालपुर केंद्र पर ली जा रही है. इसके दूसरे दिन की परीक्षा मंंगलवार को एक पाली में ली गयी. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि दूसरे दिन एक पाली में परीक्षा हुई. इसमें एलएलबी सेमेस्टर-5 सीपीसी एंड लिमिटेशन विषय की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 166 परीक्षार्थियों में 165 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर, अब बुधवार को तीसरे दिन की परीक्षा दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली में एलएलबी सेमेस्टर-1 के कांस्टीच्यूशन लॉ विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में एलएलबी सेमेस्टर-3 के प्रोपर्टी लॉ विषय की परीक्षा ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










