देसी कट्टा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
देसी कट्टा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक संदलपुर निवासी स्व. देवश्रीलाल मंडल का पुत्र अरूण कुमार मंडल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. पूरबसराय थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दिलावरपुर बाड़ा से आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पहुंचे एक युवक को 1 लोडेड देसी कट्टा व 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक संदलपुर निवासी स्व. देवश्रीलाल मंडल का पुत्र अरूण कुमार मंडल है. जो वर्तमान में लाल दरवाजा में एक किराया के मकान में रहता है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक दिलावरपुर बाड़ा में आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से पहुंचा है. इसके बाद पुलिस द्वारा दिलावरपुर बाड़ा में छापेमारी की गयी. जहां पुलिस को देख एक युवक भागने लगा. जिसे पुलिस द्वारा पकड़ा गया. वहीं तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक के पास से 1 लोडेड देसी कट्टा तथा 1 जिंदा कारतूस बरामद किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अरूण मंडल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. जबकि अरूण मंडल के पूर्व के आपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस लगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन