आयुष्मान कार्ड के लिए अब 30 तक विशेष शिविर

Updated:
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए अब 30 तक विशेष शिविर

26 मई से आरंभ विशेष अभियान अब दो दिन और बढ़ा दिया गया है

विज्ञापन

मुंगेर. जिले में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए 26 मई से आरंभ विशेष अभियान अब दो दिन और बढ़ा दिया गया है. अब यह अभियान 30 मई तक चलेगा. हर प्रखंड और पंचायत में कैंप लगाकर लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जा रहा है. आयुष्मान भारत योजना जिला समन्वयक ज्योति कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष शिविर चलाया जा रहा है. इसमें नगर निगम क्षेत्र के 45 वार्डों में 27 जगहों पर कैंप लगाये गये हैं. जबकि स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी संस्थानों में भी शिविर लगाया है. इस अभियान में 90 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. पहले दिन जहां 3,500 लोगों का ही कार्ड बना था. वहीं तीन दिनों में अबतक कुल 14 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है. बता दें कि जिले में कुल 11 लाख 41 हजार 648 आयुष्मान कार्ड योजना के लाभुक हैं. इसमें से अबतक 4.50 लाख लाभुकों का ही आयुष्मान कार्ड बना है, जबकि 6.95 लाख लाभुक अबतक आयुष्मान कार्ड योजना से वंचित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन