एनकाउंटर में घायल कुख्यात नीतीश पहले भी मुंगेर पुलिस को पटना में चकमा देकर हो चुका है फरार
Updated at : 21 Feb 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन

गुरुवार की शाम पुलिस पटना से धरहरा थाना पहुंची. जिससे बालक गोलीकांड में प्रयुक्त पिस्तौल को लेकर पूछताछ किया गया.
विज्ञापन
– पुलिस गोली से घायल नीतीश के पास से पिस्टल व कारतूस हुआ जब्त
-7 जनवरी 2025 को धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में सिगरेट नहीं लाने पर 8 वर्षीय अंशु को गोली मारकर किया था घायल, चल रहा था फरार– घटना की सूचना पर एसपी ने घटना स्थल पहुंच कर लिया जायजा, सदर अस्पताल पहुंच कर अपराधी से मिले
– धरहरा पुलिस ने पटना से फरार नीतीश को सहयोगी संग किया था गिरफ्तार, हथकड़ी से हाथ निकाल कर हो गया था फरारमुंगेर
धहरा थाना क्षेत्र के बसौनी मार्ग के मुरकट्टा स्थान के समीप शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गया. जिसमें पुलिस की गोली से धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार घायल हो गया. जो पुलिस कस्टडी से हथकड़ी खोल कर फरार हो गया था. पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. वह पहले भी मुंगेर पुलिस को पटना में चकमा दे चुका है. इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से तीन मामला धरहरा थाना में दर्ज किया गया है.पुलिस कस्टडी से फरार अपराधी इनकाउंटर में घायल, भागलपुर रेफर
सिगरेट नहीं लाने पर मासूम अंशु को गोली मार कर घायल करने वाला अपराध धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी नीतीश कुमार को धरहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार को पटना से गिरफ्तार किया. उसके साथ उसका एक सहयोगी गोंविंदपुर निवासी प्रमोद कुमार को भी गिरफ्तार किया. दोनों को लेकर गुरुवार की शाम पुलिस पटना से धरहरा थाना पहुंची. जिससे बालक गोलीकांड में प्रयुक्त पिस्तौल को लेकर पूछताछ किया गया. अपराधी नीतीश ने बताया कि घटना में प्रयुक्त पिस्तौल को उसने अपने दोस्त प्रमोद कुमार के सहयोग से मुरकट्टा स्थान के समीप छिपा कर रखा है. पुलिस नीतीश कुमार को साथ लेकर मुरकट्टा स्थान पहुंची. जहां पर एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. जब पुलिस वहां पर जब्ती सूची तैयार कर रहा था. तो अपराधी नीतीश पतला-दुबला होने का फायदा उठाते हुए हथकड़ी से अपना दोनों हाथ निकाल लिया. जिसके बाद वह पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया. एसपी ने बताया कि पुलिस कस्टडी से फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाया गया. जिसने छापेमारी शुरू की. शुक्रवार की अहले सुबह करीब 4 बजे धरहरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी नीतीश मुरकट्टा स्थान के समीप बसौनी मार्ग की ओर जाते हुए देखा गया. धरहरा थाना की गश्ती गाड़ी जब उधर जा गयी तो झाड़ी में छिपा अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया. गोली वाहन के दाहिने तरफ अगले दरवाजे में लगी. पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा गया. लेकिन उसने पुन: फायरिंग करने का प्रयास किया. जिसके बाद पुलिस टीम को जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करनी पड़ी. जिसमें गोली अपराधी के दाहिने पैर में लगी और वह गिर गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.पहले भी मुंगेर पुलिस टीम को दे चुका है पटना में चकमा
मिली जानकारी के अनुसार बालक गोलीकांड के बाद नीतीश कुमार अपने सहयोगी प्रमोद कुमार के साथ पटना में छिप कर रहने लगा था. कुछ दिन पूर्व धरहरा थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार उसे गिरफ्तार करने के लिए पटना गयी थी. पुलिस ने नीतीश को गिरफ्तार भी किया था. लेकिन पटना में भी वह मुंगेर पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया था. सूत्रों मी माने तो जब मुंगेर पुलिस टीम उसे लेकर मुंगेर आने की तैयारी कर रहा था तो उसी क्रम में पुलिस टीम को चकमा देकर वह फरार हो गया था.पुलिस ने एक पिस्टल, एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस किया जब्त
एसपी ने बताया कि पुलिस ने अपराधी की निशानदेही पर एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस धरहरा थाना क्षेत्र के मुरकट्टा स्थान से बरामद किया था. जबकि घायल अपराधी के पास से एक पिस्टल एवं एक कारतूस बरामद किया गया. जिससे उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी.इंट्री प्वाइंट तो है, लेकिन एग्जिट प्वाइंट का नही चला पता
पुलिस इनकाउंटर में घायल नीतीश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक ने उसका इलाज किया. चिकित्सक इंट्री प्वाइंट पर मरहम पट्टी कर दिया. लेकिन एग्जिट प्वाइंट चिकित्सक को नहीं मिला. जिसके बाद उसके दाहिने पैर का घुटना के नीचे से एक्स-रे कराया गया. लेकिन एक्स-रे में भी पैर के अंदर पिलेट फंसे होने के सबूत नहीं मिल सका. चिकित्सकों की माने तो पिलेट पैर में ही इधर-उधर कहीं पर फंसा हुआ है, लेकिन एक्स-रे में पता नहीं चल रहा है. एमआरआई टेस्ट में ही यह पता चल सकेंगा. जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.नीतीश का है अपराधिक इतिहास, तीन और ममाला पुलिस कराया दर्ज
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि घायल नीतीश का पुराना अपराधिक इतिहास है. उस पर जमालपुर रेल थाना में जहां मामला दर्ज है. वहीं धहरा थाना में पहले से दो मामला दर्ज है. जिसमें बालक को गोली मार कर घायल करने का मामला भी शामिल है. जबकि शुक्रवार को धरहरा थाना में इस पुरे प्रकरण को लेकर तीन मामला दर्ज करया गया है. पहला मामला मुरकट्टा स्थान से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस को लेकर दर्ज करया गया. जबकि दूसरा मामला पुलिस अभिरक्षा से फरार होने को लेकर दर्ज कराया गया है. साथ ही पुलिस पर फायरिंग को लेकर एक ममाला दर्ज किया गया. सभी मामला पुलिस के बयान पर दर्ज किया गया है.एसपी व एफएसएल की टीम पहुंची धरहरा
सूचना पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद दल बल के साथ घरहरा थाना पहुंचे. जहां से वे सीधे मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे और मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों से पूछताछ की. जबकि एसपी सदर अस्पताल पहुंच कर घायल अपराधी के स्थिति का अवलोकन किया. इधर एफएसल की टीम भी धरहरा के घटना स्थल पर पहुंच कर वहां गिरे खून का नमूना जांच के लिए एकत्रित किया.दोनों तरफ से चली थी मात्र एक-एक गोली
एसपी ने बताया कि पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ में दो गोली चली थी. एक गोली अपराधी नीतीश ने अपने पिस्टल से पुलिस टीम पर चलाया था. जबकि जवाबी कर्रावाई में भी पुलिस की ओर से एक गोली चलायी गयी. जो अपराधी के पैर में लगी है.7 जनवरी को मासूम को मारा था गोली, अभी भी चल रहा इलाज
बताया जाता है कि 7 जनवरी 2025 को धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में रौशन कुमार के घर काम चल रहा था. उसका 8 वर्षीय बेटा अंशु कुमार घर के बाहर लगे अलाव को सेक रहा था. तभी वहां पर गोविंदपुर निवासी नीतीश कुमार भी पहुंच गया. उसने अंशु को सिगरेट लाने को कहा, लेकिन अंशु ने इंकार कर दिया. जिससे आक्रोशित होकर नीतीश ने कमर से पिस्तौल निकाला और अंशु के कनपट्टी में सटा कर गोली मार दिया. आज भी उसका इलाज चल रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




