एलएलबी सेमेस्टर-1 के दूसरे मैरिट लिस्ट की कल से नामांकन

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है.
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिए 4 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 के दूसरी मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिए 4 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इसमें विद्यार्थियों को 9 सितंबर तक नामांकन का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि के दौरान दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी कॉलेज पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करायेंगे. वहीं विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में भौतिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा. जिसके बाद विद्यार्थी कॉलेज के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करेंगे. उन्होंने बताया कि कॉलेजों में भौतिक सत्यापन के लिए विद्यार्थियों को 10 वीं का बोर्ड सर्टिफिकेट, मार्कसीट, एडमिट कार्ड, 12 वीं का मार्कसीट एवं एडमिट कार्ड, स्नातक का मार्कसीट, एडमिट कार्ड एवं प्रोविजनल, सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत जातिगत आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो), सीएलसी, माइग्रेशन प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन पत्र की छायाप्रति तथा आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज 3 फोटो जमा करना होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




