मुंगेर विश्वविद्यालय ने जारी किया पीजी सेमेस्टर-3 का रिजल्ट

Updated at : 28 Mar 2026 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय ने जारी किया पीजी सेमेस्टर-3 का रिजल्ट

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, उक्त सत्र के आरडी एंड डीजे कॉलेज पीजी सेंटर के वाणिज्य संकाय में कुल 63 परीक्षार्थियों में 51 उत्तीर्ण तथा 12 प्रमोटेड, कला संकाय में 516 परीक्षार्थियों में 478 उत्तीर्ण, 33 प्रमोटेड तथा पांच परीक्षार्थी फेल और विज्ञान संकाय में कुल 228 परीक्षार्थियों में 177 उत्तीर्ण, 49 प्रमोटेड तथा दो फेल हुए, जबकि विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में कुल 19 परीक्षार्थियों में 10 उत्तीर्ण, आठ प्रमोटेड तथा एक परीक्षार्थी फेल, विज्ञान संकाय में कुल 140 परीक्षार्थियों में 102 उत्तीर्ण, 33 प्रमोटेड तथा पांच फेल और कला संकाय में कुल 639 परीक्षार्थियों में 539 उत्तीर्ण, 89 प्रमोटेड तथा 11 परीक्षार्थी फेल हुए. एसकेआर बरबीधा पीजी सेंटर के वाणिज्य संकाय में कुल 33 परीक्षार्थियों में 29 उत्तीर्ण तथा चार परीक्षार्थी प्रमोटेड तथा कला संकाय में 62 परीक्षार्थियों में 61 उत्तीर्ण तथा एक परीक्षार्थी प्रमोटेड हुआ. कोशी कॉलेज, खगड़िया पीजी सेंटर के विज्ञान संकाय में 13 परीक्षार्थियों में आठ उत्तीर्ण, पांच प्रमोटेड तथा कला संकाय में 205 परीक्षार्थियों में 198 उत्तीर्ण तथा 7 परीक्षार्थी फेल हुए. इसके अतिरिक्त केएसएस कॉलेज, लखीसराय पीजी सेंटर में विज्ञान संकाय में 40 परीक्षार्थियों में 37 उत्तीर्ण, दो प्रमोटेड, एक फेल और कला संकाय में 277 परीक्षार्थियों में 276 परीक्षार्थी उत्तीर्ण तथा एक परीक्षार्थी प्रमोटेड हुआ. केकेएम कॉलेज, जमुई पीजी सेंटर के कला संकाय में कुल 211 परीक्षार्थियों में 205 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, चार प्रमोटेड तथा दो फेल हुए. वहीं आरडी कॉलेज, शेखपुरा पीजी सेंटर के कला संकाय में कुल 235 परीक्षार्थियों में सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन