रास्ता विवाद में मारपीट, मां-बेटा सहित तीन घायल

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
रास्ता विवाद में मारपीट, मां-बेटा सहित तीन घायल

धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडा चला.

विज्ञापन

धरहरा. धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडा चला. जिसमें एक पक्ष के मां व बेटा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष की एक किशोरी को चोटें आई. घायलों में एक पक्ष से रामाशीष यादव की 60 वर्षीय पत्नी मंजू देवी, 32 वर्षीय पुत्र नवीश कुमार तथा राजेश यादव का 22 वर्षीय पुत्र किशन कुमार घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष से अजित यादव की 14 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी घायल हुई है. सभी घायलों को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल नवीश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोसी गणेश यादव द्वारा घर के सामने बनी पीसीसी सड़क को तोड़कर घेराबंदी की जा रही थी. जिसका उन्होंने विरोध किया था. इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की रात उनके घर पर गणेश यादव, उसका दामाद ब्रजेश कुमार, नाती आयुष कुमार सहित सिकंदर यादव, कारेलाल यादव, सुखदेव यादव, पंकज यादव और दारोगा यादव पहुंचे और लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटर उसकी पत्नी व पुत्र को घायल कर दिया. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे किशन कुमार को भी उनलोगों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया. बीच-बचाव के दौरान ही अजित यादव की पुत्री खुशी कुमारी भी घायल हो गयी.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन