स्नातक सेमेस्टर-3 में 29,512 व 5 में 21,296 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 तथा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया 23 मार्च से आरंभ की थी.
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 तथा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया 23 मार्च से आरंभ की थी. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 28 मार्च तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी. इधर अंतिम तिथि तक स्नातक सेमेस्टर-3 में जहां कुल 29,512 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. वहीं स्नातक सेमेस्टर-5 में कुल 21,296 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. बता दें कि एमयू द्वारा स्नातक सेमेस्टर-3 और 5 में नामांकन की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की गयी. जिसमें प्रथम चरण में 23 से 25 मार्च तक विद्यार्थियों का नामांकन लिया गया. वहीं 26 और 27 मार्च को सम्राट अशोक जयंती तथा रामनवमी पर्व को लेकर अवकाश होने के कारण 28 मार्च को भी उक्त दोनों सत्रों में नामांकन लिया गया. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी. इधर स्नातक सेमेस्टर-3 में कुल 29,512 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 25,412, विज्ञान संकाय में 3,812 तथा वाणिज्य संकाय में 288 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया, जबकि स्नातक सेमेस्टर-5 में कुल 21,296 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 19,082, विज्ञान संकाय में 1,972 तथा वाणिज्य संकाय में 242 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




