Munger News: यूट्यूबर ने 5 लाख रुपए देकर करवाई थी दो लोगों की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Dec 2024 2:55 PM

विज्ञापन

Munger Police

Munger News: मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मंजीत मंडल और चंदन मंडल हत्याकांड को अंजाम देने के लिए दो शूटर को हायर किया गया था.

विज्ञापन

Munger News: बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के NH-333 बी बैंक मोड़ के पास अपराधियों ने कुख्यात मंजीत मंडल और उसके चालक चंदन मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसमें मुख्य साजिशकर्ता की भूमिका शहर के एक यूट्यूबर अभिषेक कुमार ने निभाई थी. इसी ने शूटरों को सुपारी देने से लेकर उसके छिपने और भागने तक की व्यवस्था की थी. इस मामले में पुलिस ने यूट्यूबर सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सभी ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. हालांकि अब तक दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिलवाने वाला कुख्यात पवन मंडल और दोनों शूटरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. घटना में जिस पल्सर बाइक का इस्तेमाल किया गया था उसे बरामद कर लिया गया है.

एसपी ने क्या बताया

पुलिस अधीक्षक (SP ) सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 13 जुलाई 2024 को हथियारबंद अपराधियों ने कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी कुख्यात मंजीत मंडल और उसके सहयोग चालक चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इस घटना को गैंगवार में अंजाम दिया गया. इस मामले में मुंगेर पुलिस ने मंगलवार को साफिया सराय थाना क्षेत्र के जगरनाथ टोला फरदा में छापेमारी कर अभिषेक कुमार, अमरजीत उर्फ डेविड, सन्नी उर्फ भानू को गिरफ्तार किया.

कुख्यात पवन मंडल के लिए काम करता है यूट्यूबर

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि अभिषेक कुमार दोहरे हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है और वह पवन मंडल के लिए मुंगेर में काम करता है. अभिषेक को पवन मंडल ने शूटर हायर करने और शूटरों को गाड़ी, हथियार एवं अन्य व्यवस्था करने के लिए 12 लाख रुपया दिया था. घटना को अंजाम देने के लिए 5 लाख रुपये में बाहर से दो शूटर को हायर किया गया. जिसे इन चारों ने घटनास्थल तक पहुंचाया था. इसके बाद शूटरों ने हत्याकांड को अंजाम दिया था. एसपी ने कहा कि पुलिस ने घटना में उपयोग होने वाले पल्सर बाइक को भी बरामद किया है. इसके अलावा पांच मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है. घटना में शामिल शूटरों की पहचान हो चुकी है. शूटर और कुख्यात पवन मंडल सहित घटना में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Patna Metro को लेकर आया बड़ा अपडेट, सामने आई स्टेशन की तस्वीर, जानें कब होगी शुरू

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन