Patna Metro को लेकर आया बड़ा अपडेट, सामने आई स्टेशन की तस्वीर, जानें कब होगी शुरू
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Dec 2024 2:57 PM
Patna Metro Update
Patna Metro: बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो के लिए 26 स्टेशन बनाए जा रहे हैं. फर्स्ट फेज में पटना मेट्रो मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक चलेगी.
Patna Metro: पटना में 15 अगस्त 2025 से मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा. बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. फर्स्ट फेज पटना मेट्रो का परिचालन मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक किया जायेगा. शुरुआत में पटना मेट्रो वॉकी-टॉकी के सहारे चलेगी. समय पर इस परियोजना को पूरा करने के लिए बिहार सरकार और डीएमआरसी के अधिकारी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं.

Patna Metro का पहला स्टेशन कहां बन रहा
पटना मेट्रो के निर्माण कार्य का निरीक्षण समय-समय पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन करते रहते हैं. इस मेट्रो का पहला स्टेशन आईएसबीटी एलिवेटेड स्टेशन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के सामने बन रहा है. मेट्रो यहां से डिपो जाएगी. फर्स्ट फेज में मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरो माइल और न्यू आईएसबीटी स्टेशन के बीच मेट्रो का परिचालन होगा. इसके बाद पटना मेट्रो को तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा, पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन से भी जोड़ा जाएगा. मेट्रो बन जाने से इन इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ होगा. मेट्रो का परिचालन शुरू होने से पटना के लोगों को ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी.
Patna Metro किस गति से चलेगी
पटना मेट्रो की औसत गति 80 किमी प्रति घंटा होगी. अधिकारियों के मुताबिक शुरुआत में मेट्रो धीमी गति से चलेगी. पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (PMRC) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) साथ में मिलकर प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा करने में लगे हैं. सीएम नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना में मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी शीतकालीन सत्र के दौरान कहा था कि 15 अगस्त 2025 से पटना के लोग मेट्रो की सवारी करने लगेंगे.
इसे भी पढ़ें: विनय कुमार के डीजीपी बनते ही अपराधियों में खौफ, पिछले 24 घंटों में इतने अपराधियों ने किया सरेंडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










