आज खुलेंगे एमयू के कार्यालय व कॉलेज

Updated:
विज्ञापन
आज खुलेंगे एमयू के कार्यालय व कॉलेज

महाशिवरात्रि अवकाश के बाद गुरुवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे

विज्ञापन

मुंगेर. महाशिवरात्रि अवकाश के बाद गुरुवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत 2025 अवकाश कैलेंडर के अनुसार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहे. वहीं अब गुरुवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे.

10 मार्च तक होगी स्नातक सेमेस्टर-1 की प्रायोगिक परीक्षा

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 24 फरवरी से आरंभ किया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 10 मार्च तक होगी. परीक्षा को लेकर प्रायोगिक विषयों के लिए अलग-अलग केंद्र बनाये गये हैं. जहां संबंधित कॉलेज के विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि संगीत विषय के लिए बीआरएम कॉलेज को केंद्र बनाया गया है. जबकि होम साइंस के लिए तीन, साइकोलॉजी के लिए चार, विज्ञान संकाय के फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी, जुलॉजी के लिये 10, भूगोल के लिए नौ केंद्र बनाये गये हैं. प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने संबंधित केंद्र वाले कॉलेज से परीक्षा संबंधित अन्य जारी प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन