दीक्षांत के लिये सर्वाधित पीजी के 271 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Updated at : 24 Feb 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने दीक्षांत समारोह के लिये आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने दीक्षांत समारोह के लिये आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है. इसमें सर्वाधिक पीजी के विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. वहीं विश्वविद्यालय ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गयी है. एमयू ने एक फरवरी से ही अपने दूसरे दीक्षांत समारोह के लिये आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की थी. इसमें विद्यार्थियों को 22 फरवरी तक आवेदन का समय दिया गया. जिसमें स्नातक के सत्र 2021-24, पीजी के सत्र 2021-23, सत्र 2022-24, बीएड के सत्र 2022-24, बीसीए के सत्र 2020-23, सत्र 2021-24, बीबीए के सत्र 2020-23, सत्र 2021-24 तथा बायोटेक के सत्र 2020-23 तथा सत्र 2021-24 के वैसे विद्यार्थी जो अपने सत्र से उत्तीर्ण हो चुके हैं. वैसे विद्यार्थियों ने आवेदन मांगा गया. वहीं अंतिम तिथि तक एमयू के दूसरे दीक्षांत समारोह के लिये उक्त सभी सत्रों के कुल 550 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. इसमें सर्वाधिक पीजी के दोनों सत्रों के विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. बताया गया कि दीक्षांत समारोह के लिये पीजी के दो सत्रों में कुल 271 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जबकि स्नातक सत्र 2021-24 में कुल 103, बीएड के एक सत्र में 86, एलएलबी में 44, बायोटेक में 4, बीसीए में 37 तथा बीबीए में 5 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन