तारापुर दियारा में मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन, हथियार बनाते चार गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार तारापुर दियारा में शुक्रवार की देर शाम एसटीएफ व मुंगेर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया.
दो निर्मित व तीन अर्धनिर्मित पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद
मुंगेर.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार तारापुर दियारा में शुक्रवार की देर शाम एसटीएफ व मुंगेर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया. यहां से हथियार बनाते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. जबकि दो निर्मित, तीन अर्धनिर्मित व सात जिंदा कारतूस सहित हथियार बनाने का उपकरण पुलिस ने बरामद किया है.बताया जाता है कि मुंगेर पुलिस को शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि तारापुर दियारा में बड़े पैमाने पर हथियार का निर्माण किया जा रहा है. एसटीएफ की विशेष टीम व मुफस्सिल थाना पुलिस ने मनियारचक घाट से नाव पकड़ कर गंगा पार किया. जब पुलिस निर्धारित स्थल पर पहुंची, तो वहां हथियार का निर्माण करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जिसमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो सरफराज उर्फ लंगड़ा, मो अतीक, हरिणमार थाना क्षेत्र के रेता निवासी प्रकाश सिंह उर्फ प्रकाश बिंद व विकास कुमार शामिल हैं. मौके पर से पुलिस ने दो निर्मित पिस्टल, तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, चार बेस मशीन, एक हैंड ड्रिल मशीन सहित भारी मात्रा हथियार बनाने वाला उपकरण व औजार बरामद किया. छापेमारी दल में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह सहित थाना पुलिस व एसटीएफ जवान शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसको लेकर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए चारों गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में शनिवार को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




