मलेरिया दिवस पर एएनएम स्कूल की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
मलेरिया दिवस पर एएनएम स्कूल की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को एएनएम स्कूल की छात्राओं ने सदर अस्पताल से प्रभात फेरी निकाली

विज्ञापन

मुंगेर. विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को एएनएम स्कूल की छात्राओं ने सदर अस्पताल से प्रभात फेरी निकाली. जिसे प्रभारी जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ निरंजन कुमार ने मलेरिया कार्ययालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने बताया कि हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाने वाला विश्व मलेरिया दिवस का मुख्य उदेश्य मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करना है. इस वर्ष का थीम ही है मलेरिया के खिलाफ अपनी रणनीति को दुबारा सोचने, नए तरीके अपनाने व उसे क्रियान्वित करना है. जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार पंकज कुमार ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जन-समुदाय से इस बीमारी को दूर करने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि मलेरिया फैलने का मूल कारण गंदगी होता है. इस कारण अपने घरों के आसपास जल-जामव नहीं होने दें. साथ ही घर में चलने वाले कूलर के पानी को हर रोज बदलें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और अगर घर के आसपास गड्ढा है व जलजमाव होता है तो उसमें कीटनाशक का छिड़काव करें. साथ ही इसके लिए घर एवं आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें, तभी हम मलेरिया से अपना एवं अपने परिवार का पूरी तरह से बचाव कर सकते है. उन्होंने बताया की ठंड लगना, सिरदर्द, उल्टी के साथ चक्कर आना, तेज बुखार एवं अत्यधिक पसीने के साथ बुखार का कम होना या बुखार प्रत्येक दिन होना मलेरिया का मुख्य लक्षण है. इस तरह के लक्षण होने पर अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सक से सलाह लें.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन