अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में 21 दुकानदारों से वसूले नौ हजार जुर्माना

Published by :BIRENDRA KUMAR SING
Published at :25 Apr 2026 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में 21 दुकानदारों से वसूले नौ हजार जुर्माना

अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है. शनिवार को भी एक नंबर ट्रैफिक चौक के आसपास व किला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

एक नंबर ट्रैफिक चौक और किला क्षेत्र में चला विशेष अभियान, सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद तेज मुंगेर. अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है. शनिवार को भी एक नंबर ट्रैफिक चौक के आसपास व किला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा जमाये दुकानदारों और ठेला-खोमचा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. उप नगर आयुक्त नसीमद्दीन खान के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया. जो एक नंबर ट्रैफिक पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूली का कार्य प्रारंभ किया. जबकि किला क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 21 अतिक्रमणकारियों से 9 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया. इस दौरान बांस-बल्ला व पॉलीथीन शीट्स भी टीम ने जब्त किया. टीम ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी नहीं करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जायेगी. अभियान को लेकर एक नंबर ट्रैफिक और किला क्षेत्र में फुटकर दुकानदारों में गहमा-गहमी बनी रही. ठेला वाले इधर-उधर भाग रहे थे. टीम में नगर प्रबंधक मनोज कुमार भारती, नवनीत कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी गुलाम रब्बानी सहित नगर निगम की टीम और पुलिस बल शामिल थे. विदित हो कि पिछले पांच दिनों से नगर निगम की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान न सिर्फ सामान जब्त किये जा रहे है, बल्कि जुर्माना वसूल कर अतिक्रमणकारियों को आर्थिक मार भी निगम प्रशासन दे रही है.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन