गंगा में कूदने वाले युवक का शव तीसरे दिन खगड़िया जिले के बलखंडी टोल से बरामद

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 25 Apr 2026 7:22 PM

विज्ञापन

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार निवासी स्व. विनोद सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार का शव तीसरे दिन शनिवार को खगड़िया जिले के बलखंडी टोल मथार के पास गंगा से मिला

विज्ञापन

जनेऊ के बाद बड़े भाई से विवाद होने पर गंगा में कूद गया था अंकित, तीन दिन से ढ़ूंढ़ रहे थे गोताखोर

मुंगेर.

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार निवासी स्व. विनोद सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार का शव तीसरे दिन शनिवार को खगड़िया जिले के बलखंडी टोल मथार के पास गंगा से मिला. जिसे तीन दिन से लगातार गोताखोरों की टीम गंगा में ढूंढ़ रही थी. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया.

बताया जाता है कि 22 अप्रैल को बेलन बाजार स्थित घर पर अंकित का जनेऊ संस्कार उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ. इस दौरान देर रात तक घर के बच्चे डीजे पर नाच-गाना कर रहे थे. इसी दौरान अंकित के बड़े भाई हर्षित ने शोर-शराबा बंद करने को लेकर सभी को डांट फटकार किया. इससे अंकित नाराज हो गया. उसने अपनी मां को जनेऊ में गिफ्ट के तौर पर मिलह सोने की चेन, रुपये निकाल कर दिया और रात में ही घर से निकल गया. घर वालों ने सोचा नाराज है, थोड़ी देर में वापस घर आ जायेगा. जब कुछ घंटे वह नहीं लौटा तो घर वाले उसे ढूंढ़ने लगे. लोगों ने बताया कि वह गंगा घाट की तरफ जा रहा था. घर वालों को आशंका हुई कि कहीं नाराज होकर वह गंगा में तो नहीं कूद गया. इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद गोताखोरों की टीम लगातार गंगा में उसे ढ़ूंढ़ रहा था. अंततः तीसरे दिन शनिवार की दोपहर उसका शव खगड़िया जिले के गंगा घाट से गोताखोरों की टीम ने बरामद कर लिया. विदित हो कि पिता की मौत हो चुकी है. दो भाइयों में वह छोटा था और इसी बार मैट्रिक की परीक्षा अच्छे अंक से पास किया था. शव मिलने के बाद मां, भाई सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन