मलेरिया, 2027 तक मुंगेर को कैटेगरी जीरो में पहुंचाने का लक्ष्य : डॉ निरंजन

Published by :AMIT JHA
Published at :24 Apr 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
मलेरिया, 2027 तक मुंगेर को कैटेगरी जीरो में पहुंचाने का लक्ष्य : डॉ निरंजन

मलेरिया, 2027 तक मुंगेर को कैटेगरी जीरो में पहुंचाने का लक्ष्य : डॉ निरंजन

विज्ञापन

विश्व मलेरिया दिवस आज :

ड्रिवेन टू एंड मलेरिया : नाउ वी कैन. नाउ वी मस्ट” थीम

वर्ष 2030 तक देश से मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

मुंगेर राज्य के सात सबसे प्रभावित जिलों में शामिल

2027 तक कैटेगरी 1 से कैटेगरी जीरो की श्रेणी के बीच मुंगेर को लाने का लक्ष्य तय

मुंगेर

राज्य के साथ जिले में एनसीवीबीडीसी के निर्देशानुसार 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जायेगा. इसके तहत जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी के नेतृत्व में मलेरिया दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा. तैयारी जिला मलेरिया विभाग द्वारा पूरी कर ली गयी है. प्रभारी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ निरंजन कुमार ने बताया कि विश्व मलेरिया दिवस पर इस वर्ष “ड्रिवेन टू एंड मलेरिया: नाउ वी कैन नाउ वी मस्ट” को थीम के रूप में चुना गया है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 तक देश से मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मुंगेर जिला राज्य के सात सबसे प्रभावित जिलों में शामिल है. जिसे 2027 तक कैटेगरी 1 से कैटेगरी जीरो की निर्धारित श्रेणी के बीच लाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिये जिले में प्रभावित प्रखंडों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया की राज्य मलेरिया कार्यालय के निर्देशानुसार जिला स्तर पर वाल पेंटिंग और समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने का काम किया जाएगा.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन