महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में तैयारी पूरी

Updated at : 25 Feb 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में तैयारी पूरी

महाशिवरात्रि का त्यौहार बुधवार को मनाया जायेगा. जिसको लेकर विभिन्न शिवालय में तैयारी पूरी कर ली गई है

विज्ञापन

जमालपुर. महाशिवरात्रि का त्यौहार बुधवार को मनाया जायेगा. जिसको लेकर विभिन्न शिवालय में तैयारी पूरी कर ली गई है. जबकि कई शिवालय में धार्मिक अनुष्ठान आरंभ कर दिया गया है. जमालपुर स्टेशन के जीआरपी शिवालय में मंगलवार से अखंड श्रीरामधुन महायज्ञ आरंभ हो गया है. वहीं अन्य शिवालय में जोर शोर से रंग रोगन का काम पूरा किया जा रहा है. बुधवार की संध्या शहर के विभिन्न स्थानों से भगवान शिव की बारात निकाली जायेगी. जो अलग-अलग गंतव्य तक पहुंचेगी. इसे लेकर मंगलवार से ही बारात के स्वागत की तैयारी की जा रही है. ईस्ट कॉलोनी थाना परिसर स्थित शिवालय में भगवान शिव की बारात पहुंचेगी. जबकि जमालपुर थाना परिसर स्थित शिवालय को भी सजाया संवारा जा रहा है. इसके अतिरिक्त गुरुवार को जमालपुर के काली पहाड़ी पर स्थित मंदिरों में पूजा करने वालों की भीड़ जुटेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन