शराब का धंधा नहीं हो रहा मंदा, तस्करों की चांदी ही चांदी

Updated at : 22 Feb 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

बिहार में शराब पीना और इसका व्यापार करना दोनों ही गैरकानूनी है. क्योंकि सूबे में अप्रैल 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू कर रखा है.

विज्ञापन

प्रतिदिन सिर्फ शहर में हो रहा लाखों का कारोबार, होती है होम डिलिवरी

मुंगेर. बिहार में शराब पीना और इसका व्यापार करना दोनों ही गैरकानूनी है. क्योंकि सूबे में अप्रैल 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू कर रखा है. लेकिन तस्करों और इसका सेवन करने वालों में इसका कोई खौफ नहीं दिखाई दे रहा है. यही कारण है कि शराब का धंधा मंदा नहीं हो रहा है और शराब तस्करों की चांदी ही चांदी है. शहर में खुलेआम शराब का धंधा हो रहा है.

कार्रवाई की धीमी रफ्तार ने शराब के धंधे को दी रफ्तार

थाना पुलिस हो या उत्पाद थाना की पुलिस अथवा शराब को लेकर गठित विशेष एलटीएफ की टीम पहले की अपेक्षा इनकी कार्रवाई की रफ्तार काफी धीमी हो गयी है. जो शराब के धंधे को रफ्तार दे रही है. खुले आम जहां शराब की होम डिलिवरी हो रही है. वहीं शहर के हर चौक-चौराहे और गली-मुहल्लों में शराब की खरीद-फरोख्त और डिलिवरी हो रही है. सूत्रों की माने तो पुलिस टीम हाल के दिनों में कार्रवाई के दौरान कहीं 100 पीस से अधिक टेटरा पैक तो कहीं 2 से 10 बोतल शराब पकड़ रही है. लेकिन सिर्फ मुंगेर शहर में देशी-विदेशी शराब के साथ ही बीयर तक शराबियों को उपलब्ध कराया जा रहा है. महंगे ब्रांड के शौकीन पियक्कड़ों को महंगे ब्रांड की शराब मुहैया करायी जा रही है. क्योंकि मुंगेर में कई शराब माफिया है जो तालमेल बना कर शराब की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं. पकड़े वही जा रहे हैं, जिसकी सेटिंग नहीं है अथवा सेटिंग का उल्लंघन किया है. पिछले एक सप्ताह में पुलिस टीम ने कई कार्रवाई की, लेकिन शराब का धंधा मंदा होने के बजाय रफ्तार पकड़ लिया है.

कहते हैं पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि शराब निर्माण, तस्करी, खरीद-बिक्री एवं पियक्कड़ों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान गिरफ्तारी और बरामदगी भी की जा रही है. थानाध्यक्षों को शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने का निर्देश है.

केस स्टडी-1

19 फरवरी 2025 – टेटियाबंबर थानाध्यक्ष ने बंबर गांव निवासी अवधेश केसरी को गिरफ्तार किया. जिसके घर से तलाशी के दौरान पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड की नौ लीटर विदेशी शराब जब्त की.

केस स्टडी-2

20 फरवरी 2025 – उत्पाद थाना मुंगेर टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियारचक-नौवागढ़ी मार्ग में बगीचा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक नाबालिग को पकड़ा. जिसके पास से 147 पीस ऑफिसर्स च्वाइस का टेटरा पैकेट विदेशी शराब बरामद की गयी थी. गिरफ्तार तस्कर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर का रहने वाला था.

केस स्टडी-3

21 फरवरी 2025- वासुदेवपुर थाना पुलिस ने सुभाष चौक से एक युवक को गिरफ्तार किया. जब उसके बैग की तलाशी ली तो उससे ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की की 180 एमएल का 140 पीस टेटरा पैक बरामद हुआ. जो पश्चिम बंगाल से शराब की तस्करी कर मुंगेर ला रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन