ePaper

Munger news : स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

Updated at : 04 Jan 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित सहित सत्र 2023-27 बैकलॉग विद्यार्थियों का विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म तीन जनवरी से भराया जा रहा है

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित सहित सत्र 2023-27 बैकलॉग विद्यार्थियों का विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म तीन जनवरी से भराया जा रहा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग के विद्यार्थियों को अवकाश के बाद तीन जनवरी से 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. जिसमें वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी पांच जनवरी तक 600 रुपये का शुल्क जमा कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग के कुल 41,127 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें नियमित के कला संकाय में कुल 31,562, विज्ञान संकाय में 4,892 तथा वाणिज्य संकाय में 362 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि बैकलॉग के कला संकाय में 3,618, विज्ञान संकाय में 660 तथा वाणिज्य संकाय में 33 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

एलएलबी में अबतक 53 नामांकन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने एलएलबी सेमेस्टर-3 सत्र 2023-26 तथा एलएलबी सेमेस्टर-5 सत्र 2022-25 में शुक्रवार से नामांकन लिया जा रहा है. नामांकन समिति पदाधिकारी प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों की नामांकन 3 से 14 जनवरी के बीच होगा. नामांकन के पूर्व उक्त सत्र के विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र के सेमेस्टर-3 में जहां अबतक 21 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. वहीं सेमेस्टर-5 में कुल 32 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

13 जनवरी से एलएलबी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 जनवरी से आरंभ की जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 3 से 20 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है. जबकि 21 से 23 जनवरी के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों को 200 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 300 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. वहीं रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन