बीएड पार्ट-1 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

Updated at : 21 Feb 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना होगा

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 के लिये 17 फरवरी से रजिस्ट्रेशन आरंभ कर चुका है. जिसमें विद्यार्थियों को 22 फरवरी तक का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि बीएड पार्ट-1 के विद्यार्थियों को 17 से 22 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है. जिसमें विद्यार्थियों को पहले अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना होगा. जिसके बाद विद्यार्थी 1 हजार रूपये का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करेंगे. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 500 विद्यार्थियों में 470 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

——————————————–

25 फरवरी तक स्क्रूटनी के लिये आवेदन का समय

मुंगेर . एमयू ने सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 बीसीए सेमेस्टर-6 के लिये गुरूवार से स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थी 20 से 25 फरवरी के बीच स्क्रूटनी के लिये आवेदन कर सकते हैं. जिसमें विद्यार्थी अधिकतम तीन पेपर के लिये आवेदन कर सकते हैं. जिसमें प्रत्येक पेपर के लिये विद्यार्थियों को 200 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं परीक्षार्थी स्क्रूटनी के लिये अपने संबंधित कॉलेज से आवेदन अग्रसारित कराते हुये पोर्टल पर अपलोड करेंगे.

—————————————–

बी-फॉर्मा की परीक्षा में 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर. एमयू 19 फरवरी से केएसएस कॉलेज, लखीसराय केंद्र पर बी-फॉर्मा के नियमित सत्र सेमेस्टर-6 तथा बैकलॉग की परीक्षा ले रहा है. जिसके तीसरे दिन दो पालियों की परीक्षा में कुल 17 परीक्षार्थियों में 13 उपस्थित तथा 4 अनुपस्थित रहे. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि तीसरे दिन प्रमथ पाली में सेमेस्टर-1 के फॉर्मास्यूटिकल्स एनालइसिस पेपर-1 की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 4 परीक्षार्थियों में मात्र एक परीक्षार्थी उपस्थित हुये. जबकि तीन अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में सेमेस्टर-3 के फॉर्मास्यूटिकल्स कैमेस्ट्री-4 पेपर की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 13 परीक्षार्थियों में 12 उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन