बीएड पार्ट-1 व 2 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

Edited by RANA GAURI SHAN
Updated:
विज्ञापन

वैसे विद्यार्थी 19 अप्रैल तक 500 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

मुंगेर . एमयू ने अपने पांच बीएड कॉलेजों में नामांकित सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-2 के विद्यार्थियों के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 11 अप्रैल से आरंभ की है. जिसमें बीएड पार्ट-1 व 2 के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 16 अप्रैल तक का समय दिया था. जिसकी अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है. वहीं उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 19 अप्रैल तक 500 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. इधर बीएड पार्ट-1 में अबतक कुल 421 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि बीएड पार्ट-2 में अबतक 426 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. स्नातक सेमेस्टर-2 में अबतक कुल 18,035 नामांकन मुंगेर . एमयू अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से आरंभ की है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 11 से 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है. वहीं नामांकन व रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 18,035 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. जिसमें कला संकाय में 15,228, विज्ञान संकाय में 2,616 तथा वाणिज्य संकाय में 191 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. आज खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज मुंगेर . शुक्रवार को गुड फ्राइडे अवकाश के बाद एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज शनिवार को खुलेंग. हलांकि शनिवार 19 अप्रैल के बाद 20 अप्रैल रविवार को सप्ताहिक अवकाश को लेकर एमयू व कॉलेज बंद रहेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कलैंडर के अनुसार शुक्रवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज गुड फ्राइडे अवकाश पर बंद रहे. वहीं शनिवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुल जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन