एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये 13 सितंबर से दोबारा आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है.
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये 13 सितंबर से दोबारा आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. इसके लिये विद्यार्थियों को 16 सितंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी, जबकि 18 सितंबर से उक्त सत्र में नामांकन के लिये ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र में नामांकन को लेकर वैसे विद्यार्थी, जो आवेदन करने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि 18 सितंबर से उक्त सत्र में रिक्त सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसके लिये विद्यार्थियों को 21 सितंबर तक का समय दिया जायेगा. वहीं आवेदन कर चुके विद्यार्थी अथवा नया आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया के तहत पहले अपने संबंधित कॉलेज में पहुंचकर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक 37 नये विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जबकि पूर्व में आवेदन की संख्या को मिलाकर अबतक उक्त सत्र के लिये कुल 563 आवेदन आ चुके हैं. वहीं उक्त सत्र में विश्वविद्यालय द्वारा दो मैरिट लिस्ट को मिलाकर कुल 99 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




