ePaper

कल से भराया जायेगा एलएबी का परीक्षा फॉर्म

Updated at : 16 Nov 2024 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 के लिये 18 नवंबर से परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 के लिये 18 नवंबर से परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 के विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 500 रुपये का शुल्क जमा कर 18 से 24 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जबकि 25 से 27 नवंबर के बीच 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.

21 नवंबर से स्नातक सेमेस्टर-1 का भराया जायेगा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सीबीसीएस के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 का परीक्षा फॉर्म 21 नवंबर से भराया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के 21 से 28 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जा रहा है. जबकि 29 और 30 नवंबर को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.

स्नातक पार्ट-2 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा कल से शुरू

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 की प्रायोगिक परीक्षाएं 18 नवंबर से ली जायेगी. इसके लिये परीक्षा विभाग द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-2 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 18 से 30 नवंबर के बीच होगी. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोगिक परीक्षा को लेकर भी विषयवार केंद्र बनाये गये हैं. इसके अनुसार ही प्रायोगिक परीक्षा में परीक्षार्थी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों काे प्रायोगिक परीक्षा के बाद अंकपत्रक विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. वहीं प्रायोगिक परीक्षा को लेकर सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन