जमालपुर स्टेशन पर महिला के गले से उचक्कों ने उड़ाई सोने की चेन, रेल थाना में शिकायत

रेल थाना जमालपुर
Jamalpur Train Chain Snatching: पीड़ित महिला की पहचान धरहरा निवासी शोभा रानी के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि वह मंगलवार की शाम एक पैसेंजर ट्रेन से धरहरा से जमालपुर आ रही थीं. ट्रेन में काफी भीड़भाड़ थी और उन्हें उसी भीड़ के बीच यात्रा करनी पड़ी.
मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:
Jamalpur Train Chain Snatching: मालदा रेल मंडल के किऊल-जमालपुर रेलखंड पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के गले से उचक्कों ने सोने की चेन उड़ा ली. घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है. मामले को लेकर पीड़िता ने रेल थाना जमालपुर में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.पीड़ित महिला की पहचान धरहरा निवासी शोभा रानी के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि वह मंगलवार की शाम एक पैसेंजर ट्रेन से धरहरा से जमालपुर आ रही थीं. ट्रेन में काफी भीड़भाड़ थी और उन्हें उसी भीड़ के बीच यात्रा करनी पड़ी.
स्टेशन पर उतरने के बाद हुई जानकारी
महिला ने बताया कि जमालपुर स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें पता चला कि उनके गले से सोने की चेन गायब है. इसके बाद वह दोबारा उसी बोगी में पहुंचीं, जिसमें उन्होंने यात्रा की थी. वहां काफी खोजबीन की गई और सहयात्रियों से भी पूछताछ की गई, लेकिन चेन का कोई सुराग नहीं मिला.
भीड़ का फायदा उठाकर वारदात की आशंका
पीड़िता ने आशंका जताई है कि ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने का फायदा उठाकर किसी उचक्के ने उनके गले से सोने की चेन निकाल ली. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस बोगी में वह सफर कर रही थीं, वहां भीड़ के बावजूद कोई एस्कॉर्ट पार्टी मौजूद नहीं थी.
रेल थाना में दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद शोभा रानी ने रेल थाना जमालपुर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.स्थानीय लोगों का कहना है कि किऊल-जमालपुर रेलखंड पर चलने वाली लोकल और पैसेंजर ट्रेनों में अक्सर भारी भीड़ रहती है. असामाजिक तत्व इसी भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के मोबाइल, पर्स, चेन और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर देते हैं. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ट्रेनों में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










