हाइवा ने मोटर साइकिल सवार को रौंदा, दो युवकों की घटनास्थल पर मौत

मृतक की पहचान नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी 21 वर्षीय राजा राम कुमार एवं 18 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई.
मृतक दोनों युवक नालंदा जिले का रहने वाला, शिवरात्रि मेला में मुंगेर के बाबा उच्चेश्वनाथ महादेव मंदिर देवघरा में लगाया था झूला
मुंगेरगंगटा-संग्रामपुर मुख्य मार्ग में टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के पत्थरघट लोहा पुल के समीप बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित हाइवा ने मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों को कूचल डाला. जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. मृतक की पहचान नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी 21 वर्षीय राजा राम कुमार एवं 18 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई. जो बाबा उच्चेश्वनाथ महादेव मंदिर देवघरा में शिवरात्रि पर लगने वाले मेला में झूला लगाने के लिए मुंगेर आया था.
बताया जाता है कि नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के योगेंद्र पासवान का पुत्र राजाराम कुमार एवं स्व. रामप्रवेश राम का पुत्र पंकज कुमार एक अन्य युवक संदीप कुमार के साथ एक ही मोटर साइकिल सवार होकर पतघाघर दवा लाने गया. दवा खरीद कर तीनों उसी मोटर साइकिल से टेटियाबंबर प्रखंड के देवघरा मेला स्थल की ओर लौट रहा था. जैसे ही उसकी मोटर साइकिल पत्थरघटा लोहा पुल के समीप पहुंचा कि विपरित दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार हाइवा ने मोटर साइकिल मे धक्का मार दिया. जिसमें मोटर साइकिल पर सवार राजाराम कुमार एवं पंकज कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि एक अन्य युवक संदीप कुमार बुरी तरह से घायल हो गया. सूचना मिलते ही मेला में झूला लगाने आये मृतक के परिजन एवं टेटियाबंबर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. तीनों को उठा कर संग्रामपुर सीएचसी ले जाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने राजाराम और पंकज को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस ने गुरुवार को दोनों शवों का सदर अस्पताल मुंगेर में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. इधर मौत की सूचना पर मृतक के घर नालंदा से भी परिजन सदर अस्पताल मुंगेर पहुंच गये थे. जिनका रो-रो कर बुरा हाल था.कहते हैं थानाध्यक्ष
टेटियाबंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि बुधवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के में मोटर साइकिल सवार दो युवकों को मौत हो गयी. जबकि एक घायल हो गया. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




