ePaper

विश्वविद्यालय में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

Updated at : 07 Apr 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

स्वास्थ्य जांच शिविर में सम्मिलित हेल्थ एस्पर्ट को विश्वविद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया.

विज्ञापन

मुंगेर विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सोमवार को मुंगेर विश्वविद्यालय में एनएसएस और आईटीसी मिशन सुनहरा कल मेटरनल चाइल्ड हेल्थ की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. जहां स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मियों का स्वास्थ्य जांच किया गया. एनएसएस कॉडिनेटर डा. मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन एनएसएस कार्यालय में किया गया. इस साल का थीम भी स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य रखा गया है. कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर ही हम अपने भविष्य को भी स्वस्थ्य बना सकते हैं, क्योंकि एक स्वस्थ्य शरीर ही स्वस्थ्य भविष्य को बना सकते हैं. स्वास्थ्य जांच शिविर में मेघा कुमारी, वर्षा कुमारी और शाहिशता फिरदौश ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों और पदाधिकारियों के वजन और हीमोग्लोबिन का जांच किया. शिविर में डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय, डिप्टी रजिस्ट्रार डा. अंशु राय, नोडल अधिकारी डा. सूरज कोनार, ओएसडी डा. प्रियरंजन तिवारी के अतिरिक्त 60 कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच करवाया. वहीं स्वास्थ्य जांच शिविर में सम्मिलित हेल्थ एस्पर्ट को विश्वविद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक अमन, आदर्श, एनएसएस कार्यालय कर्मी सुमंत कुमार, सौरव सांडिल्य की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन