खेल के क्षेत्र में करियर बनाने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकार ने खोला खजाना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2024 10:56 PM

विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना

विज्ञापन

मुंगेर. खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में पोलो मैदान एवं इनडोर स्टेडियम में गुरुवार से तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता शुरू हुआ. एडीएम मनोज कुमार, डीडीसी अजीत कुमार, एसडीओ सदर शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार एवं खेल पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया. मौके पर अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रयास तेज कर दिया है. ताकि खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर खेल का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा सके. खेल के क्षेत्र में करियर बनाने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है. मेडल लाओ-नौकरी पाओ की योजना चला रखी है. जिसके तहत कईयों को नौकरी भी दी जा चुकी है. इसका उद्देश्य है कि बिहार में खेल प्रतिभा का समुचित विकास हो सके और हमारे खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीत कर बिहार को गौरवान्वित करें. पहले दिन जिले भर से खिलाड़ियों का पौलो मैदान एवं इनडोर स्टेडियम में हुआ था. इसमें खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन