गाजीपुर ने एमएसीसी को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह

Updated at : 22 Feb 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
गाजीपुर ने एमएसीसी को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह

राज्यस्तरीय पार्वती देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 में पीभीआर पैंथर क्रिकेट क्लब गाजीपुर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी.

विज्ञापन

तारापुर. तारापुर के शांतिनगर में खेले जा रहे राज्यस्तरीय पार्वती देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 में पीभीआर पैंथर क्रिकेट क्लब गाजीपुर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी. उसने एमएसीसी को 63 रनों से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर की टीम ने चार विकेट खोकर 271 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. निखिल ने दस छक्के की मदद से 61 रनों की पारी खेली. जिसमें उसके लगातार छह छक्के भी शामिल हैं. वहीं सोना झा ने 15 बॉल पर 49 रन, विक्की सिंह ने 15 गेंद पर 39 रन एवं विनीत सिंह ने 4 गेंद पर 22 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएसीसी की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 208 रन ही बना पाई. टीम की ओर से राजू राणा ने 21 बॉल पर 67 रन, गौतम ने 14 गेंद पर 50 रन, लोकनाथ ने 21 गेंद पर 41 रन बनाए. अप्पू सरकार को तीन विकेट और 11 रन बनाने पर समाजसेवी ई. रोहित चौधरी ने मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया. इधर एक अन्य लीग में सीनू इलेवन पटेल चौक एवं पीकेएमएस मौजमपुर के बीच मुकाबला हुआ. पटेल चौक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 192 रन बनाए. वहीं मौजमपुर की टीम रनों के पीछा करते हुए 11.2 ओवर में 122 रन पर सिमट गई और पटेल चौक की टीम विजयी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन