मोबाइल के लत से ग्रसित बच्चों के लिए त्राटक आसन कारगर : आचार्य सुरेश

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल के लत से ग्रसित बच्चों के लिए त्राटक आसन कारगर : आचार्य सुरेश

गर के हेब्रोन मिशन स्कूल में आयोजित चार दिवसीय योग शिविर का समापन शनिवार को हो गया.

विज्ञापन

हेब्रोन मिशन स्कूल में चार दिवसीय योग शिविर संपन्न

हवेली खड़गपुर. नगर के हेब्रोन मिशन स्कूल में आयोजित चार दिवसीय योग शिविर का समापन शनिवार को हो गया. चार दिनों तक चले योग शिविर में स्कूली बच्चों ने योग, आसान और प्राणायाम के महत्व और इससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी प्राप्त किया. विद्यालय के प्राचार्य पीसी प्रसाद के संयोजन में आयोजित योग शिविर में योग गुरु आचार्य सुरेश मुनि ने बच्चों को विभिन्न तरह के योगासन कराकर इससे होने वाले फायदे के बारे में बताया. योग गुरु ने बच्चों को विशेष रूप से आंखों से जुड़ा योग त्राटक, साइनस, कान के लिए उपयोगी भ्रामरी प्राणायाम, थायराइड के लिए उज्जायी प्राणायाम का योगाभ्यास कराया. उन्होंने भ्रामरी और त्राटक के साथ उज्जायी प्राणायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करने की बात कही. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश बच्चे मोबाइल का अधिक उपयोग करने लगे हैं. जिसके कारण बच्चे और लोगों के आंखों की रौशनी प्रभावित हो रही है. इसमें त्राटक आसन सबसे कारगर है. जिससे आंखों की रौशनी और रेटीना पर सकारात्मक प्रभाव डालता है. मौके पर अशोक प्रसाद, अनु प्रसाद, विनय कुमार, दीपक कुमार, मो. साबिर, शिशिर कुमार झा समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन