ePaper

स्नातक पार्ट-3 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

Updated at : 29 May 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-3 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

विद्यार्थी 29 से 31 मई तक बिना विलंब शुल्क भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 सहित बैकलॉग सत्र के विद्यार्थियों के लिए गुरुवार से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये थे. वैसे विद्यार्थी 29 से 31 मई तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जबकि 2 और 3 जून के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर 26 मई से दोबारा पोर्टल खोला है. इसमें विद्यार्थियों को 30 मई तक नामांकन का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में नामांकन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थियों को 26 मई से दोबारा नामांकन का मौका दिया गया है. इसमें 30 मई तक विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. वहीं नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन करना अनिवार्य होगा. नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उक्त विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 25,588 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 22,862, विज्ञान संकाय में 2,397 तथा वाणिज्य संकाय में कुल 329 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

वोकेशनल के नये सत्र को लेकर आवेदन आरंभ

मुंगेर. एमयू ने अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2025-28 बीसीए सेमेस्टर-1 तथा बीबीए सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 27 मई से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि बीसीए व बीबीए के नये सत्र में नामांकन को लेकर 27 मई मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. इसमें नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन के लिए विद्यार्थियों को एक हजार रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं आवेदन के बाद विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में नामांकन के लिए संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन