मुंगेर में बिजली करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 16 May 2026 2:00 PM

विज्ञापन

परिजन और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट,

शनिवार को जहां सुहागिन महिलाएं अपनी पति के दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर बट सावित्री पूजा कर रही थी वहीं बिजली विभाग की लापरवाह व्यवस्था के कारण एक सुहागिन महिला का सिंदूर उजड़ गया. शनिवार को प्रखंड के प्रसंडो बासा के समीप बहियार में ग्यारह हजार हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार प्रसंडो बासा निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह बहियार गए थे. इसी क्रम में ग्यारह हजार की हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए. करंट के चपेट में आने से शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का शरीर पूरी तरह झुलस गया. आनन फानन में आसपास के लोग और ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि करंट लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. अस्पताल लाने के बाद जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि मृतक का बाया हाथ पूरी तरह झुलस गया था. शरीर के जिस अंगों में बिजली के तार से संपर्क हुआ वहां गहरा जख्म हो गया था. उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उनकी मौत हो गई थी. इधर बिजली करंट से मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. साथ ही ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी जताया है. वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है. ग्रामीणों में इस घटना के बाद काफी आक्रोश है. ग्रामीणों ने बताया कि बहियार में बिजली विभाग की ओर से सुरक्षा का कोई मानक नहीं रखा गया है. बिजली पोल में हाइटेंशन तार को क्यों नहीं दुरुस्त किया गया. ऐसे में कोई भी ग्रामीण इसकी चपेट में आ सकता है. मृतक के परिजनों ने बताया कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है. इस बाबत सहायक विद्युत अभियंता शशिकांत ने बताया कि हाइटेंशन तार की चपेट में आने के बाद बिजली ट्रिप करता. लेकिन ऐसी कोई सूचना नहीं मिली. हालांकि उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद मानव बल से मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन