18 अक्तूबर से होगी वोकेशनल विषयों की परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2024 6:38 PM
एमयू द्वारा अपने वोकेशनल कोर्स बीसीए के सत्र 2023-26 सेमेस्टर-2, सत्र 20222-25 सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 सेमेस्टर-6 की परीक्षा 18 अक्तूबर से ली जायेगी.
मुंगेर. एमयू द्वारा अपने वोकेशनल कोर्स बीसीए के सत्र 2023-26 सेमेस्टर-2, सत्र 20222-25 सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 सेमेस्टर-6 की परीक्षा 18 अक्तूबर से ली जायेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि बीसीए सेमेस्टर-2, 4 और 6 की परीक्षा 18 से 29 अक्तूबर तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी. परीक्षा को लेकर कुल तीन केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1 से 4 बजे तक होगी. इसके लिये जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा.
—–कल से आरंभ होगी एलएलबी के नये सत्र की कक्षाएं
मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया को पूर्व में ही पूरा कर लिया गया है. कॉलेज के प्राचार्य राजेश मिश्रा ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 के नये सत्र की कक्षाएं 16 अक्तूबर बुधवार से आरंभ होगी. इसमें पहले दिन इंडक्शन मीट का आयोजन कॉलेज में किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










