पीजी सेमेस्टर-1 के पहले मैरिट लिस्ट में चयनित 3,242 विद्यार्थियों के लिये आज से नामांकन आरंभ

Updated at : 26 Aug 2024 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-28 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-28 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों कुल 3,242 विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से आरंभ की जा रही है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 के लिये पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. जिसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. वहीं पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये 27 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. जिसके लिये 31 अगस्त तक का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को नामांकन के पूर्व अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. जबकि लिस्ट में चयनित एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं तथा सभी वर्ग की छात्राओं के लिये दस्तावेज सत्यापन के पश्चात शून्य भुगतान पर क्लिक कर रसीद डाउनलोड करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द समझा जायेगा. बता दें कि उक्त सत्र के पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर कुल 5,726 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें कला संकाय में 4,661, विज्ञान संकाय में 877 तथा वाणिज्य संकाय में 188 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. इसमें से विश्वविद्यालय द्वारा कुल 3,242 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिसमें विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभागों के लिये कुल 1,001 तथा 6 पीजी सेंटरों के लिये कुल 2,241 विद्यार्थियों का चयन पहले मैरिट लिस्ट में किया गया है.

इन दस्तावेजों का कराना होगा भौतिक सत्यापन

1. छात्र के डैश बोर्ड से चयनित की गयी पृष्ठ की छायाप्रति

2. आवेदन प्रपत्र की छाया प्रति

3. तीन पासपोर्ट साइज फोटो

4. आरक्षित कोटि का प्रमाण-पत्र

5. मैट्रिक का प्रवेश पत्र, अंकपत्र

6. इंटरमीडिएट का प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण पत्र

7. स्नातक का प्रवेश पत्र, अंक पत्र, महाविद्यालय परित्याग पत्र एवं माइग्रेशन प्रमाण पत्र

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन