एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 में 26 जुलाई तक नामांकन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2024 6:43 PM

विज्ञापन

सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 में नामांकन की प्रक्रिया 15 जुलाई से आरंभ की गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 में नामांकन की प्रक्रिया 15 जुलाई से आरंभ की गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 15 से 26 जुलाई तक का समय दिया गया है. जिसमें विद्यार्थियों को पहले अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र के एलएलबी सेमेस्टर-2 में 49, एलएलबी सेमेस्टर-4 में 47 तथा एलएलबी सेमेस्टर-6 में 62 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया.

—————————————————————————–

24 जुलाई से पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 24 जुलाई से ली जायेगी. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमर कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 24 जुलाई से 6 अगस्त के बीच ली जायेगी. जिसके लिए जेआरएस कॉलेज जमालपुर, एसके कालेज लोहंडा तथा बीएड टीचर ट्रेनिंग कालेज खगड़िया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा नियत्रंक ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक होगी. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा पीजी के सभी विषयों को चार ग्रुप ए, बी, सी और डी में बांटा गया है. जिसके अनुसार प्रतिदिन की परीक्षा होगी.

——————————————————————————–

एमयू जल्द आरंभ करेगा पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने सत्र 2021-24 स्नातक पार्ट-3 के कला संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा रिजल्ट की वेबकॉपी भी पोर्टल पर अपलोड कर दी गयी है. जिसके बाद अब विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही अपने 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये नामांकन प्रक्रिया आरंभ करेगा. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 नामांकन के लिये जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसके बाद प्राप्त आवेदनों के आधार पर नामांकन आरंभ किया जायेगा. जिसकी सूचना विद्यार्थियों को दे दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन