Munger. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के तारापुर आगमन को लेकर शहीद चौक से हटा अतिक्रमण

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के तारापुर आगमन को लेकर शहीद चौक से हटा अतिक्रमण
तारापुर मुंगेर से संजय वर्मा की रिपोर्ट- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पहली बार तारापुर आने को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है तारापुर शहीद चौक पर जो अतिक्रमणकारियों फल एवं ठेले को लगाया करते थे उसे पुलिस एवं प्रशासन ने पूरी तरह से साफ कर दिया है थाना चौक पर चारों ओर मुख्यमंत्री के होर्डिग लगाए गए हैं उनकी नियुक्ति हो गई है शहीद स्मारक भवन के भी चारों ओर मुख्यमंत्री के होर्डिग लगे हुए हैं जो शहीद स्मारक चौक कल तक काफी तंग स्थिति में थी वह मुख्यमंत्री के आगमन के कारण काफी साफ सुथरी एवं चौड़ी नजर आ रही है लेकिन क्या यह व्यवस्था पूरी तरह से कायम रहेगी या मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद फिर से अतिक्रमणकारियों का कब्जा होगा यह तो समय ही बताएगा लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सड़क निश्चित रूप से चौड़ी हो गई है लोगों को काफी सुविधा हो रहा है और साफ भी नजर आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




