सल्फास खाने से 10 वर्षीय किशोर की हालत बिगड़ी
Author Anand kumar
Updated:
विज्ञापन

खड़गपुर थाना क्षेत्र के वनवर्षा गांव में शनिवार को एक 10 वर्षीय किशोर ने जानकारी के अभाव में कीटनाशक दवा खा ली
विज्ञापन
हवेली खड़गपुर.
खड़गपुर थाना क्षेत्र के वनवर्षा गांव में शनिवार को एक 10 वर्षीय किशोर ने जानकारी के अभाव में कीटनाशक दवा खा ली. बताया गया कि घर में अनाज को सुरक्षित करने के लिए सल्फास की गालियां रखी थी. अज्ञानतावश शिवम ने गोली का सेवन कर लिया और कुछ देर बात उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. तब परिजनों ने आनन-फानन में किशोर शिवम कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ सुबोध कुमार ने बताया कि किशोर का इलाज चल रहा है. हालांकि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि दवा एक्सपायर हो चुकी थी, जिससे दवा का असर अपेक्षाकृत कम रहा और समय पर इलाज मिलने से शिवम की स्थिति में सुधार है. वहीं परिजनों ने भी राहत की सांस ली है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










