मेंटनेंस के नाम पर मुंगेर शहर के उपभोक्ताओं को रूला रहा विद्युत विभाग

Updated at : 20 Feb 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
मेंटनेंस के नाम पर मुंगेर शहर के उपभोक्ताओं को रूला रहा विद्युत विभाग

Power outage, blackout, load shedding, electricity off or energy crisis, concept image.

कभी-कभी तो शाम के समय घंटा-दो घंटा बिजली काट जाती है.

विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से टाउन फीडर में मेंटनेंस को लेकर दोपहर बाद काट दी जा रही बिजली मुंगेर मेंटनेंस के नाम पर विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को रूला रही है. पिछले तीन-चार दिनों से बिना सूचना के ही टाउन फीडर का मेंटनेंस के नाम पर दो से तीन घंटा तक बिजली काट दी जा रही है. हद यह है कि विद्युत विभाग बिना सूचना के बिजली को काट दे रही है. जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार को अपराह्न 3 बजे बिना सूचना के ही टाउन फीडर का बिजली काट दिया गया. लोगों को लगा 10-20 मिनट में बिजली आ जायेगी. लेकिन बिजली गुरुवार की शाम 5 बजे आयी. टाउन फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की माने तो पिछले तीन-चार दिनों से बिना सूचना के ही बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती है. जानकारी नहीं होने के कारण बिजली आधारित काम नहीं हो पाता है. कभी-कभी तो शाम के समय घंटा-दो घंटा बिजली काट जाती है. जिसके कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती है. विद्युत विभाग को मेंटनेंस के नाम पर बिजली काटनी है तो इसकी सूचना पूर्व में ही देना चाहिए. इधर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मुंगेर के सहायक विद्युत अभियंता राजेश रंजन ने बताया कि मेंटनेंस को लेकर बिजली काटी जा रही है. इस दौरान जर्जर तार-पोल के अलावे अन्य सामानों की बदली की जा रही है. ताकि आने वाले गर्मी में पावर की समस्या उत्पन्न नहीं हो और निर्वाध बिजली शहरवासियों को मिलती रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन