डॉ प्रियरंजन तिवारी बने डीजे कॉलेज के बर्सर

विश्वविद्यालय ने जारी की अधिसूचना
मुंगेर.
मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से आरडी एंड डीजे कॉलेज का बर्सर अंग्रेजी विभाग के शिक्षक सह डिप्टी रजिस्ट्रार-1 डॉ प्रियरंजन तिवारी को बनाया गया है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय की अेर से डीजे कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक ( सीनियर स्केल ) डॉ प्रियरंजन तिवारी को कॉलेज का बर्सर बनाया गया है. जो अगले तीन साल के लिए कॉलेज के बर्सर होंगे.अबतक सात विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म
मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग के लिए 25 फरवरी से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, उक्त सत्र के बैकलॉग विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 25 फरवरी से 5 मार्च तक का समय दिया गया है. जबकि 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 6 व 7 मार्च दो दिन का समय दिया जायेगा. इस दौरान विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क 500 रुपये तथा विलंब शुल्क के साथ 600 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संंबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक मात्र सात विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 2 तथा विज्ञान संकाय में 5 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि वाणिज्य संकाय में अबतक एक भी विद्यार्थी ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है.
स्क्रूटनी के लिए कल तक आवेदन का मौका
मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. वहीं उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थियों को स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 25 फरवरी से आरंभ की गयी है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थी 25 से 28 फरवरी के बीच स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें विद्यार्थी अधिकतम तीन पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं. जबकि प्रत्येक पेपर के लिये विद्यार्थियों को 200 रुपये का शुल्क जमा करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




