MUNGER सदर अस्पताल में लगाया गया दिव्यांग बोर्ड
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में गुरुवार को सिविल सर्जन की अध्यक्षता में दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट MUNGER NEWS :
सदर अस्पताल में गुरुवार को सिविल सर्जन की अध्यक्षता में दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया गया. जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हड्डी, मानसिक रोग, कान एवं नेत्र के दिव्यांगो का जांच किया जा रहा है. गुरुवार को कुल 40 दिव्यांगों द्वारा अपना पंजीयन कराया गया है. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि गुरूवार को आयोजित दिव्यांग बोर्ड में हड्डी के विशेषज्ञ डॉ निरंजन, फिजिशियन डॉ रमन, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ रेयान और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ किष्टो द्वारा हड्डी, मानसिक, नेत्र आदि के दिव्यांगो की जांच की जा रही है. जिसके लिए कुल 40 दिव्यांग द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है. दिव्यांग बोर्ड के आधार पर इन दिव्यांगों को एक सप्ताह के अंदर यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में प्रत्येक गुरूवार को दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया जाता है. जहां दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाती है. जिसके लिये संबंधित दिव्यांग सदर अस्पताल के दिव्यांग कार्यालय पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है. मौके पर दिव्यांग कार्यालय कर्मी शैलेश कुमार मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










