असरगंज में गैस पाइप लीक होने से घर में लगी आग, एक लाख की संपत्ति जलकर राख
पूछताछ करते पुलिसकर्मी | Prabhat Khabar Network
मुंगेर के असरगंज में गैस पाइप लीक होने से एक घर में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई. समय पर दमकलकर्मियों के पहुंचने से बड़ी दुर्घटना टल गई. पीड़ित सरकारी सहायता की मांग कर रहा है.
Munger Fire Incident: असरगंज (मुंगेर). असरगंज थाना क्षेत्र के चौरगांव उत्तर टोला में बुधवार सुबह गैस पाइप लीक होने से एक घर में आग लग गई. घटना में करीब एक लाख रुपये मूल्य की घरेलू संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. समय पर अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने से आग को आसपास के घरों में फैलने से रोक लिया गया.
चाय बनाते समय गैस पाइप से हुआ रिसाव
जानकारी के अनुसार चौरगांव उत्तर टोला निवासी छोटू कुमार यादव की पत्नी बुधवार सुबह रसोई में चाय बना रही थीं. इसी दौरान गैस पाइप में रिसाव होने से अचानक आग भड़क उठी. कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया.
घरेलू सामान जलकर हुआ राख
आग लगने से घर में रखा गोदरेज, पलंग, चौकी, बिस्तर, चादर तथा अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. घटना के समय परिवार के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने असरगंज थाना को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी, लेकिन काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.
सरकारी सहायता की मांग
Munger Fire Incident: पीड़ित छोटू कुमार यादव ने बताया कि आग लगने से लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. घटना के बाद उन्होंने असरगंज अंचल कार्यालय में लिखित आवेदन देकर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










