नवोदय विद्यालय देश के भावी नेतृत्व के निर्माण का सशक्त प्रयोगशाला : एसडीएम

Updated:
विज्ञापन

पीएम श्री जे जेएनवी में स्थापना दिवस समारोह के दौरान उपस्थित एसडीएम, प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network

हवेली खड़गपुर के नवोदय विद्यालय में स्थापना दिवस समारोह आयोजित। एसडीएम राजीव रौशन ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण और नई शिक्षा नीति के महत्व के बारे में बताया।

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, हवेली खड़गपुर में बुधवार को नवोदय विद्यालय समिति के स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राजीव रौशन एवं विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कार्यक्रम का संचालन एसके नीरज एवं प्रबुद्ध पाठक ने संयुक्त रूप से किया. राधिका एवं साथियों ने स्वागत गीत, जबकि रागिनी एवं साथियों ने नवोदय गान प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का स्वागत किया.

नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को व्यवहारिक रूप से अपनाने की अपील मुख्य अतिथि एसडीएम राजीव रौशन ने कहा कि नवोदय विद्यालय देश के भावी नेतृत्व के निर्माण की सशक्त प्रयोगशाला हैं. उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से तकनीक, भारतीय परंपरा तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की चुनौतियों के बीच संतुलन स्थापित करते हुए नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को व्यवहारिक रूप से अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि यहां के विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की अपार क्षमता है और उन्हें अपने ज्ञान एवं संस्कारों के बल पर देश का नेतृत्व करना चाहिए. विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने अपने संबोधन में नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना, उद्देश्यों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में नवोदय विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, उत्कृष्टता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का आह्वान किया.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ने सभी का मोहा मन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंकित राज ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. इसके बाद मिस जोया रियाज, मास्टर किसलय कुंज एवं मिस अनुषा रानी ने अपने नवोदय जीवन के प्रेरणादायक अनुभव साझा किए. मंगल गीत की संगीतमय प्रस्तुति में मनोज पाण्डेय ने बांसुरी, राजीव कुमार ने ऑर्गन तथा अंकित राज ने ट्रिपल पर आकर्षक संगत प्रस्तुत की. विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में वरीय शिक्षक संजय कुमार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया.


विज्ञापन
सौरभ कुमार

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन