मोकामा नए रेल पुल पर 21 सितंबर से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य; जमालपुर होकर गुजरने वाली दर्जनभर ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

विज्ञापन

जमालपुर रेलवे स्टेशन | Prabhat Khabar Network

मोकामा के नए रेल पुल पर 21 सितंबर से नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य शुरू हो रहा है. इस कारण 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी. प्रभावित ट्रेनों की विस्तृत सूची यहां देखें.

विज्ञापन

पूर्व मध्य रेल अंतर्गत मोकामा स्थित नए रेल पुल (राजेंद्र पुल) से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए आगामी 21 सितंबर से नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इस दोहरीकरण और तकनीकी कार्य के चलते 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दर्जनों ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा, जबकि कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा या शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. इससे मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड से गुजरने वाली दर्जनभर से अधिक प्रमुख ट्रेनें प्रभावित होंगी.

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेगा ब्लॉक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोकामा रेल पुल के दोहरीकरण कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन ने 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है. इसके कारण जमालपुर होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की सुपरफास्ट, एक्सप्रेस, इंटरसिटी और स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी.

जमालपुर होकर रद्द रहने वाली ट्रेनों की तिथि वार सूची

  • 20 सितंबर:
  • 21 सितंबर:
  • 22 सितंबर:
  • 23 सितंबर:
  • 24 सितंबर:
  • 25 सितंबर:
  • 26 सितंबर:
  • 27 सितंबर:
  • 28 सितंबर:
  • 29 सितंबर:
  • 30 सितंबर:
  • 1 अक्टूबर:
  • 2 अक्टूबर:
  • 3 अक्टूबर:
  • 4 अक्टूबर:

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी संबंधित ट्रेनों की वर्तमान स्थिति पूछताछ केंद्र या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.


विज्ञापन
विजय कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन