बाबाधाम यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़ी 80 वर्षीय वृद्धा को तारापुर पुलिस ने मिलाया परिवार से

Updated:
विज्ञापन

फोटो - तारापुर थाना परिसर में सुरक्षित मिली 80 वर्षीय वृद्धा शकुंती देवी

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम की यात्रा पर निकली सारण जिले की एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला परिजनों से बिछड़ गई. तारापुर पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से वृद्धा को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन

Shravani Mela: तारापुर (मुंगेर). विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम की यात्रा पर निकली सारण जिले की एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला परिजनों से बिछड़ गई. तारापुर पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से वृद्धा को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया गया. पुलिस की इस संवेदनशील पहल से परिजनों ने राहत की सांस ली.

सड़क किनारे अकेली मिली वृद्ध महिला

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात तारापुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर महापुर गांव के समीप दो बाइक सवार युवकों ने एक वृद्ध महिला को सड़क किनारे अकेले और असहाय अवस्था में भटकते देखा. दोनों युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए वृद्धा को सुरक्षित तारापुर थाना पहुंचाया.

बाबाधाम यात्रा के दौरान बिछड़ गयी थीं परिजनों से

थाने में पूछताछ के दौरान वृद्धा ने अपना नाम शकुंती देवी बताया. उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि वह सारण जिले के गढ़खा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और गांव के अन्य श्रद्धालुओं के साथ सुल्तानगंज से जल भरकर बाबाधाम जा रही थीं. यात्रा के दौरान वह अपने साथियों से बिछड़ गईं और रास्ता भटकते हुए तारापुर पहुंच गईं.

तारापुर पुलिस ने सारण पुलिस से किया संपर्क

वृद्धा की जानकारी मिलने के बाद तारापुर पुलिस ने तत्काल सारण जिले के गढ़खा थाना से संपर्क कर पूरे मामले की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने वृद्धा के परिजनों से संपर्क स्थापित कराया.

पुत्र और पुत्रवधू पहुंचे थाना

मंगलवार रात सूचना मिलने के बाद वृद्धा के पुत्र रामबाबू और पुत्रवधू चिंता देवी तारापुर थाना पहुंचे. आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शकुंती देवी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

पुलिस की तत्परता की हुई सराहना

Shravani Mela: अपनी मां को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने तारापुर पुलिस और उन दोनों युवकों का आभार जताया, जिन्होंने समय रहते वृद्धा की मदद की. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की.

Also Read: 'मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं', विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं


विज्ञापन
संजय वर्मा

लेखक के बारे में

By संजय वर्मा

संजय वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. तारापुर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन