ड़क दुर्घटना में दांपती समेत बच्चा घायल

भागलपुर जिला के नारायणपुर निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार पत्नी 35 वर्षीय तेजी कुमारी व 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार के साथ बाइक से बेगूसराय से भागलपुर जा रहे थे
मुंगेर. कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण गंगा सड़क पुल से उतरने के दौरान ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनका 12 वर्षीय पुत्र घायल हो गया, जिसे दो स्थानीय युवकों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. बताया गया कि भागलपुर जिला के नारायणपुर निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार पत्नी 35 वर्षीय तेजी कुमारी व 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार के साथ बाइक से बेगूसराय से भागलपुर जा रहे थे. घायल राजेश कुमार ने बताया कि श्रीकृष्ण गंगा सड़क पुल से नीचे उतरने के दौरान अचानक एक ई-रिक्शा ने दिशा बदल ली. इससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें वह उसकी पत्नी और पुत्र घायल हो गये. दुर्घटना में जहां राजेश कुमार को सर और चेहरे पर चोट के अतिरिक्त दांयी कलाई टूट गयी. वहीं पुत्र कृष्णा कुमार का भी बांया हाथ टूट गया. दुर्घटना के बाद पास में खड़े चंडिकास्थान निवासी पांडव कुमार और अनंत कुमार सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद तीनों घायलों को भर्ती कर लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




