रेल इंजन कारखाना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से हो जलापूर्ति की व्यवस्था

Published by : AMIT JHA Updated At : 11 Apr 2026 11:03 PM

विज्ञापन

पेयजल की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 और 31 के एक शिष्टमंडल ने शनिवार को मुंगेर समाहरणालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इसके साथ ही क्षेत्र के लगभग 30 हजार शहरवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की. शिष्टमंडल का नेतृत्व पूर्व पार्षद सनम कुमार उर्फ बबलू पासवान और मनीष मंडल ने किया. उन्होंने बताया कि शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड संख्या 27 और 31 के लोगों ने 8 अप्रैल को सांकेतिक रूप से सड़क जाम किया था. जहां नगर प्रशासन द्वारा एक सप्ताह का समय लेकर जल उपलब्ध कराने की बात कही गयी थी. वहां पहुंचे अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी थी कि अमृत योजना 2 के तहत 15 हजार कनेक्शन होना बाकी है. इसके लिए डीपीआर तैयार हो चुका है और जल मीनार के लिए चार स्थलों को चिह्नित किया गया है, सिर्फ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है. ऐसे में लोगों को पेयजल प्राप्त होने में वर्षों लग सकता है. उन्होंने कहा गया है कि रेल इंजन कारखाना का अपना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है. इसके द्वारा गंगा नदी से जल ला कर उसे शुद्ध कर रेलवे कॉलोनी और अन्य रेल संस्थाओं में जलापूर्ति पाइपलाइन द्वारा दी जा रही है. रेलवे से एनओसी लेकर उसी पाइपलाइन कनेक्शन से शहर में जलापूर्ति की जा सकती है. इसके साथ ही जिन लोगों ने एक से अधिक कनेक्शन ले रखा है. उनके अतिरिक्त कनेक्शन काट दिया जाये और जरूरतमंद के घर में कनेक्शन दे दिया जाये. मौके पर चंद्रकांतमणि, चंदन कुमार, सुधीर मंडल, सुमन देवी, पुष्पा देवी, सरोजनी देवी, अनु देवी, मंजू देवी, मीरा देवी, वर्षा देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन