राजभवन से अगली तिथि मिलने पर होगा मुंगेर विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह

Updated at : 24 Feb 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
राजभवन से अगली तिथि मिलने पर होगा मुंगेर विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह

मुंगेर विश्वविद्यालय का 6 मार्च को प्रस्तावित दूसरा दीक्षांत समारोह अब राजभवन से अगली तिथि निर्धारित होने पर होगा.

विज्ञापन

6 मार्च को होना था दूसरा दीक्षांत समारोह, अब नये तिथि का इंतजार, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय का 6 मार्च को प्रस्तावित दूसरा दीक्षांत समारोह अब राजभवन से अगली तिथि निर्धारित होने पर होगा. हालांकि, अबतक इसे लेकर न तो राजभवन द्वारा कोई पत्र भेजा गया है और न ही विश्वविद्यालय द्वारा इसके लिये कोई सूचना जारी की गयी है. जबकि अधिकारियों के अनुसार राजभवन से मिली मौखिक सूचना के अनुसार विश्वविद्यालय को यह जानकारी दी गयी है. डीएसडब्ल्यू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि राजभवन द्वारा मौखिक सूचना दी गयी है. इसमें कहा गया है कि 6 मार्च को कुलाधिपति की व्यस्तता रहेगी. ऐसे में राजभवन द्वारा जल्द ही दूसरी तिथि निर्धारित कर सूचना दी जायेगी. जिसके बाद विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह होगा. हालांकि, दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय तैयारी कर रहा है. बता दें कि एमयू द्वारा पूर्व में 6 मार्च को दीक्षांत समारोह आयोजन का प्रस्ताव राजभवन को दिया गया था. जिसकी स्वीकृति भी राजभवन द्वारा दे दी गयी थी. वहीं राजभवन की स्वीकृति के बाद विश्वविद्यालय में समारोह की तैयारी भी आरंभ कर दी गयी है. जिसके लिये विश्वविद्यालय में सामने राजेंद्र मंच और डीजे कॉलेज के मैदान में पंडाल का निर्माण शुरू कर दिया गया है. जबकि विश्वविद्यालय भवन के रंग-रोगन का कार्य भी किया जा रहा है. ऐसे में अब एमयू के साथ खुद दीक्षांत के लिये आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को समारोह का इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि, मार्च माह के अंतिम सप्ताह में ही राजभवन से विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को लेकर तिथि निर्धारित की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन