नियमित टीकाकरण को लेकर मार्च तक हर हाल में पूरा करें 95 प्रतिशत का लक्ष्य

नियमित टीकाकरण में बेहतर कार्य करने वाले एएनएम को सम्मानित किया जायेगा.
मुंगेर
जिले में नियमित टीकाकरण के 95 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिये सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा ने मिशन-95 के तहत समीक्षा बैठक की. जहां नियमित टीकाकरण के लक्ष्य को मार्च तक पूरा करने के लिये कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. फैजान आलम अशरफी मौजुद थे.सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में नियमित टीकाकरण के लक्ष्य को मार्च तक हर हाल में 95 प्रतिशत सुनिश्चित करना है. जिसके लिये प्रखंड स्तर पर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीसीएम और स्वास्थ्यकर्मी टीम के रूप में कार्य करेंगे. वहीं नियमित टीकाकरण को लेकर प्रत्येक टीकाकरण सत्र स्थल पर एएनएम को चिन्हित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. नियमित टीकाकरण में बेहतर कार्य करने वाले एएनएम को सम्मानित किया जायेगा. जबकि खराब प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को चिन्हित करते हुये कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि लक्ष्य को मार्च तक पूरा करने के लिये कम टीकाकरण वाले क्षेत्र में कैंप मोड में कार्य करें तथा लाभुकों का टीकाकरण सुनिश्चित करें.
वर्तमान में 89 प्रतिशत है नियमित टीकाकरण
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में नियमित टीकाकरण का 89 प्रतिशत है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के अप्रैल से जनवरी के बीच 10 माह में कुल 32,215 लक्ष्य के विरूद्ध 28,817 लाभुकों को टीकाकरण से अच्छादित किया गया है. हलांकि संग्रामपुर, जमालपुर और टेटियाबंबर में कम टीकाकरण है. जबकि शेष प्रखंड की स्थिति बेहतर है. संग्रामपुर में जहां 84.85 प्रतिशत नियमित टीकाकरण हो रहा है. वहीं जमालपुर में 82.54 प्रतिशत तथा टेटियाबंबर में 77.23 प्रतिशत है. जिले में नियमित टीकाकरण के लक्ष्य को मार्च तक हर हाल में 95 प्रतिशत सुनिश्चित करना है. इसके लिये विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. जबकि मुख्यालय से भी टीकाकरण की समीक्षा की जा रही है. मौके पर स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था डब्लूएचओ की एसएमओ डा. अतीना, आरआरटी डा. नमीषा, अमित कुमार, यूएनडीपी के सुधाकर कुमार, संदीप कुमार यादव आदि मौजूद थे.
———————————बॉक्स———————————
प्रखंडवार नियमित टीकाकरण की स्थिति
प्रखंड लक्ष्य प्राप्ति प्रतिशत
असरगंज 1,752 1,614 93.13
बरियारपुर 2,576 2,398 93.10धरहरा 3,103 2,836 91.39
जमालपुर 4,907 4,050 82.57खड़गपुर 5,000 4,718 94.35
मुंगेर सदर 8,182 7,368 90.05संग्रामपुर 2,302 1,953 84.85
तारापुर 2,596 2,492 96.00टेटियाबंबर 1,797 1,388 77.23
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




